महामनीषी शीतला सहाय त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि 15 जुलाई को

शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सरल, शांत एवं साधुचिंतक महामनीषी ब्रह्मलीन शीतला सहाय त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि पर पंद्रह जुलाई को श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके जन्मभूमि सैलखा पट्टी प्रतापगढ़ में मनाया जायेगा
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार एवं कवि दिनेश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व मंत्री वकील परिषद, ट्रस्टी सुरेश चन्द्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक, ट्रस्टी विवेक प्रिय त्रिपाठी लोको पायलट उत्तर रेलवे, ट्रस्टी आशीष त्रिपाठी शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक पट्टी तथा मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष एडवोकेट विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर एवं सहयोगी संस्था मधुकर संगीत महाविद्यालय प्रतापगढ़, अन्तर्राष्ट्रीय कला संगीत परिषद, संगीत संकल्प संस्था लखनऊ तथा भारतीय अधिवक्ता पार्टी द्वारा इस वैश्विक महामारी में लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरुरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर एवं छाता वितरित किया जायेगा