स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद,सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने निकाली शहीद श्रद्धांजलि यात्रा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद,सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने निकाली शहीद श्रद्धांजलि यात्रा
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने निकाली शहीद श्रद्धांजलि यात्रा। नगवां, बैरिया , रेवती, बाँसडीह के शहीद/ सेनानी स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इस यात्रा के संयोजक, कल्याण परिषद के मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि बलिया , रसड़ा और बैरिया के वीरों का बलिदान ने ही 1942 में बलिया के पूरे देश से पाँच साल पहले आजादी का सबसे बड़ा कारण बना।
इसी के बाद 19 अगस्त को हजारों की सशस्त्र भीड ने जिला मुख्यालय को घेर कर डीएम जगदीश्वर निगम और एसपी रियाजुद्दीन खान को जेल में बंद सेनानियों को रिहा करना पड़ा था।
यात्रा में सेनानी राम विचार पाण्डेय, उत्तराधिकारी योगेन्द्र प्रसाद गुप्त, डॉ दिनेश शंकर यादव, विनोद तिवारी , गंगासागर सिंह, कौशल गुप्त आदि शामिल रहे। भानु प्रकाश सिंह बब्लू, अभिषेक सिंह, संजय सिंह ने भी सहभाग किया।