डा0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

1 min read

डा0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान एवं शहीदों के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई जो महाविद्यालय से अजीजपुर चट्टी होते हुए बाराचवर ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, एवं झंडा ऊंचा रहे हमारा का बुलंद नारा लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराचवर के ब्लॉक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत अपने आजादी का 75 वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। संपूर्ण भारत में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन संघर्ष एवं महान बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है और आज हम आजादी का 75 वां वर्ष मना रहे हैं। यह तिरंगा हमारा मान, अभिमान एवम स्वाभिमान है। यह हमारा राष्ट्रीय पहचान है। आज कश्मीर के लाल चौक में भी यह तिरंगा पूरे शान से फहर रहा है। इसलिए आप सभी हर घर में तिरंगा फहराये। कार्यक्रम को भारत तिब्बत सहयोग मंच के उपाध्यक्ष वासुदेव पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राणा विजय राजभर ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ब्रजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं पुष्पार्चन से हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा समस्त अतिथि गण का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह को गणेश जी की प्रतिमा प्रदान की गई। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा समस्त अतिथि गण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना बरेसर के उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी, राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, भाजपा बाराचवर के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, यशवंत सिंह पत्रकार, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, कमलेश यादव, रविंद्र कुमार, विश्वकर्मा प्रसाद, गोवर्धन पासवान, कृष्णानंद पांडेय अनु सिंह उपेंद्र भार्गव भूपनाथ तिवारी प्रमोद यादव, विनोद यादव उपस्थित थे

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!