हार्टमन इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने निकाला शानदार तिरंगा यात्रा

1 min read

हार्टमन इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने निकाला शानदार तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी सी बी सिंह एवं फादर फेलिक्स राज ने किया


हार्टमन इंटर कालेज, हार्टमनपुर, गाज़ीपुर मे आज़ादी का अमृत महोत्सव, के तहत शनिवार को शानदार भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।यह यात्रा विद्यालय से चल कर दुबिहां मोड तिराहे पर पहुंच कर वापस विद्यालय में लौटी।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सी बी सिंह के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा उनको राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। यात्रा में शामिल एन सी सी के कैडेट एवं सभी छात्र छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर बिल्कुल पंक्तिबद्ध होकर जयघोष करते हुए चल रही थी।

दुबिहां मोड पर ए वन मार्ट पर समाजसेवी सुभाष सिंह के द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्र छात्राओं के लिए पेय जल की ब्यवस्था की गयी थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इंटर कालेज गांधीनगर नर्वदेश्वर राय, सुभाष सिंह अन्ना,दिनेश राय गुड्डू, टुनटुन राय, पप्पू सिंह को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया।

दुबिहां मोड पर तिरंगा यात्रा के पहुंचने पर सी बी सिंह ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।छात्र छात्राओं को बधाई दी और सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बिस्तार से जानकारी दी और कहा की किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए।


तिरंगा यात्रा के शानदार आयोजन के पश्चात पुलिस क्षेत्राधिकारी सी बी सिंह ने बुके भेंट कर फादर फेलिक्स राज के प्रति आभार ब्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के पुनः विद्यालय में पहुंचने पर इस यात्रा का राष्ट्रगान से समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान करीमुद्दीनपुर थाने के एस आई सभा शंकर दिवेदी एवं पुलिस के जवान साथ साथ चल रहे थे।


इस तिरंगा यात्रा में ओमप्रकाश कुशवाहा. सी डी जान.प्रभाकर मणि त्रिपाठी.उदय कुमार. अजय कुमार. सत्यप्रकाश महात्मा प्रसाद. राकेश जोसफ.अरविंद भारती.राजेश कुशवाहा.स्वर्ण लता. सत्येंद्र पाण्डेय. अजीत कुमार.शुभनरायण यादव दिनेश पाठक.राजकुमार समेत सभी शिक्षक छात्र छात्राएं शामिल रहीं।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!