June 25, 2025

घर घर तिरंगा अभियान के तहत दुबिहां मोड पर तिरंगा यात्रा का आयोजन

IMG-20220810-WA0006

घर घर तिरंगा अभियान के तहत दुबिहां मोड पर तिरंगा यात्रा का आयोजन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थानान्तर्गत दुबिहा मोंड पर स्थित ए वन मार्ट से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

इस यात्रा में शामिल सभी लोग अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लट्ठूडीह चट्टी तक जोशीले नारे के साथ गये और पुनः दुबिहा मोंड रेलवे क्रासिंग तक जाकर के ए वन मार्ट पर वापस आये।

सभी के लिए राष्ट्रीय ध्वज एवं मिष्ठान की ब्यवस्था ए वन मार्ट के प्रोपराइटर सुभाष सिंह अन्ना के द्वारा की गयी थी।इस तिरंगा यात्रा में नरसिंह यादव. राजेन्द्र राय.राजेश राय बब्लू.तारकेश्वर राय.ओम प्रकाश पाण्डेय. शारदानन्द तिवारी.

पंकज मौर्या. रविशंकर. नीरज मौर्या.सुनील कुशवाहा. सन्तोष कुशवाहा. ध्रुव प्रसाद.अशोक.मुनिन्द्र राजभर. रितेश कुमार. आकाश कुमार. सन्तोष गोंड.केशव राम.अनिकेत सिंह.पियुष कुमार. अंकुश सिंह.सुरेन्द्र राजभर.हीरा समेत ढेर सारे लोग शामिल रहे।

About Post Author