जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और पूर्व विधायक सुभाष पासी के अगुवाई में निकली सैदपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और पूर्व विधायक सुभाष पासी के अगुवाई में निकली सैदपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा
गाजीपुर। 75वें स्वाधीनता दिवस पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और पूर्व विधायक सुभाष पासी के नेतृत्व में सैदपुर ग्रामीण अंचल और नगर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाला गया जिससे पूरा सैदपुर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूब गया। आज सुबह करीब साढे आठ बजे पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास पर स्थित भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुआ जिसमें जिला प्रभारी अशोक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पासी, भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल, रीना पासी, ओमकार नाथ मिश्र, बृजनंदन राय, संतोष चौहान, विकास बर्नवाल, नवीन बर्नवाल, अंचल,
प्रवीण, श्यामकुमार मौर्या, अखिलेश सिंह, आशु दुबे, विजय बिंद, राघवेंद्र यादव, पूनम मौर्या, दयाशंकर पांडेय सहित हजारो भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर औडि़हार होते हुए बिहारीगंज, दिनौरा, अनौनी, पोखरा मोड़, कुचौरी, भीमापार, मिर्जापुर, प्यारेपुर, परसनी, मलिकपुर आदि गांवो होते हुए सैदपुर तहसील मुख्यालय पहुंची जहां पर रेलवे क्रासिंग के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया और नगर पंचायत सैदपुर में भ्रमण किया।