June 25, 2025

श्रीलंका में भारतीय अफसर पर हमला , उच्चायोग ने भारतीयों से सतर्क रहने को कहा

n40580540016582893908702367c5ec07424267a0c5a33d279f54711f7e9ff09b661e426bd845018557847b

श्रीलंका में भारतीय अफसर पर हमला , उच्चायोग ने भारतीयों से सतर्क रहने को कहा

श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच आज देश में नए राष्ट्रपति का चुनाव हो सकता है. पूरी दुनिया की नजर इस पर रहेगी. वहीं श्रीलंका में एक सरकारी भारतीय अफसर बेवजह के हमले में घायल हुआ है.
श्रीलंका में रह रहे भारतीयों के लिए उच्चायोग ने भी एक संदेश जारी किया है. श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि भारत  और श्रीलंका के लोगों के बीच संबंध हमेशा से मैत्रीपूर्ण रहे हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रीलंका में रह रहे भारतीय से अनुरोध है कि वे ताजा घटनाक्रम पर नजर रखें. इसके आधार पर ही वे अपनी आवाजाही को लेकर प्लान करें. अगर जरूरत हो तो वे उच्चायोग से भी संपर्क कर सकते हैं.

श्रीलंका में तैनात भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी बेवजह किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उच्चायोग ने भारतीय नागरिकों से श्रीलंका में नवीनतम घटनाओं से अवगत रहने और उसके हिसाब से आवाजाही करने और अन्य गतिविधियों की योजनाएं बनाने के लिए कहा है.

About Post Author