ट्रैक्टर के भाडे के विवाद में घायल मन्नू प्रजापति की मौत

विकास राय-गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गावं मे ट्रैक्टर के भाडे को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की शाम को हुयी मारपीट में धायल मन्नू प्रजापति पुत्र लक्ष्मी प्रजापति उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हो गयी।पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मन्नू प्रजापति अपने गांव से गोबर की खाद को गाव के ही तारकेश्वर कुशवाहा के ट्रैक्टर से भाड़ा तय कर खाद को लाद कर अपने खेत मे गिराया। जब खाद गिर गयी तो ट्रैक्टर मालिक ने भाड़ा माँगा तो मन्नू ने भाड़ा को दूसरे दिन देने को कहा जिस पर ट्रैक्टर मालिक तुरंत भाड़े के जिद पर अड़ गया।
जिसमे दोनो लोगों की तरफ से विवाद बढ़ने लगा और मारपीट होने लगी,जिसमे मन्नू प्रजापति घायल हो गया। परिजनो ने 112 नम्बर पर इस बारे में सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने आकर तहरीर देने की बात कह कर चली गयी। शुक्रवार की सुबह घायल मन्नू प्रजापति थाने पर तहरीर देंने के लिए घर से चला कि रास्ते मे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और छटपटाने लगा।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडऊर ले गयीं जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक घर पर खेती का काम करता था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी माया दहाड़ मार कर रोने लगी।
मृतक के तीन बच्चे है झम्मन 3 वर्ष बबली 1 वर्ष, माँ की गोद में एक सात माह की बच्ची है। पत्नी के करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। इस संबंध मे थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिब्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई धनंजय प्रजापति की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश मे दबीश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
