करीमुद्दीनपुर थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लाकडाउन में अनवरत दिन रात सराहनीय भुमिका निभाने वाले समस्त पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों का सम्मान

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार भी किये गये सम्मानित

वरिष्ठ भाजपा नेता पं श्याम राज तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सम्मान

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना परिसर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करते हुवे लाकडाउन में अनवरत दिन रात चल कर लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन कराने वाले थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह.एस आई पवन सिंह.एस आई रविन्द्रनाथ राय.एस आई संदीप समेत सभी पुलिसकर्मियों एवं समस्त चौकीदार को गुलाब का पुष्प एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी पर पुष्प वर्षा कर के भी एक अनोखे अंदाज से स्वागत किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं के द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय का सम्मान
ग्राम प्रधानप्रतिनिधि राजापुर अश्विनी राय के द्वारा एस आई पवन सिंह का सम्मान

इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को भी देवर्षि नारद जयंती के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया।शुक्रवार की सुबह बाराचंवर ब्लाक के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करीमुद्दीनपुर थान परिसर में पहुंच गये।इस मौके पर पं श्याम राज तिवारी ने कहा की कोराना के खिलाफ लाकडाउन मे जब सब लोग अपने अपने घर में सुरक्षित रह रहे है वैसे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं पत्रकार अपने जान की परवाह किये बिना बहुत ही बहादुरी से हर मोर्चे पर टिके है जो अत्यंत सराहनीय है।नि:संदेह इनकी इस अविस्मरणीय सेवा को हर दम याद किया जायेगा।

ग्राम प्रधानप्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर राजेश राय के द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलामहामंत्री पं श्याम राज तिवारी.सम्पूर्णानन्द उपाध्याय. जिला मंत्री रवीन्द्र राय.ओम प्रकाश कुशवाहा मंडल अध्यक्ष. देवेन्द्र सिंह देवा. शशांक राय मंडल अध्यक्ष. कृष्णा नन्द राय.विपिन विहारी सिंह टुनटुन. राजेश राय प्रधानप्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर. हिमांशु राय प्रधान करकटपुर. विनोद राय गुड्डू. देवेन्द्र सिंह.नथुनी सिंह.देवेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष. दिनेश राय गुड्डू. राजेश मिश्रा.कलक्टर यादव.मोनीब यादव. अमित पाण्डेय. बृजेन्द्र सिंह.कृपाशंकर दास.विनोद राय.जयशंकर राय.अश्विनी राय प्रधानप्रतिनिधि राजापुर.अविनाश राय.शिवशंकर गुप्ता. ओम प्रकाश पाण्डेय. यशवंत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता सम्पूर्णानन्द उपाध्याय के द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर सम्मान

About Post Author