असहायो की मदद के लिए आगे आया डुमरांव राज परिवार
नया भोजपुर के लोगों को मुहैया कराया राशन

विकास राय गाजीपुर-विगत दिनों महाराज कुमार शिवांग विजय सिंह ने प्रशासन से अपील करते हुए नया भोजपुर के लोगों की विवशता को बताया था। कहते है कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा धर्म और कुछ नहीँ है। आज सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन की स्थिति चल रही है। दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की दुःखद स्थिति उत्त्पन्न हो गई है। काम-धन्धे बुरी तरह से प्रभावित हैं ऐसे में आज मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण डुमराँव राज परिवार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। महाराजा बहादुर श्री चंद्र विजय सिंह एवं महाराज कुमार श्री शिवांग विजय सिंह ने नया भोजपुर के सौ गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। महाराजा बहादुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह समय एक दूसरे का सहयोग करने का है। इससे बड़ा राष्ट्रधर्म का निर्वहन और शायद ही कुछ हो। गौरतलब हो कि राज परिवार ने सौ पैकेटों को स्वयं अपने हाथ से बनाया एवं उसके उचित वितरण हेतु संबंधित लोगों को निर्देशित किया। वहीं महाराज कुमार शिवांग विजय सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मानवता एकदूसरे के सुख-दुख में परस्पर भागीदारी का ही पर्याय है। अतएव हमें हर क्षण हर पल समाज के सहयोग हेतु उचित समय पर खड़ा रहना चाहिए। मौके पर महारानी कनिका सिंह एवं महराज कुमार समृद्ध विजय सिंह का भी इस पुनीत कर्म में सहयोग रहा। महाराज परिवार ने राहत सामग्री को रेडक्रोस को प्रदान कर वितरित करवायी। रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह को सामाग्री प्रदान की गई, जिसको डॉ रमेश ने अपने रेड क्रॉस के टीम के साथ नया भोजपुर पहुँच लोगों को वितरित किया
।
