करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से लाकडाउन में घरों में रहने के लिए की अपील
एक साथ पचासों हूटर और सायरन की आवाज एवम पुलिस वाहन की लाइटों से क्षेत्र के लोग सहमें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा देश में 17 मई तक लॉकडाउन तीसरी बार फिर बढ़ाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन और भी सख्त हो गया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार की शाम को बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने करीमुद्दीनपुर. राजापुर. लट्ठूडीह. कामुपुर. दुबिहां बाजार. उतरांव.ताजपुर सहित विभिन्न इलाकों में बाइक और चार पहिया वाहनों से फ्लैग मार्च कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। पुलिस के जवानों का फ्लैग मार्च देख और वाहनों पर लगातार एकसाथ गूंज रहे पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर लोग सहम गए।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के जवानों ने लोगों को समझाया कि इस बार लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूूरी तरह से तैयार है।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के द्वारा लोगों को दिया गया निर्देश. थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह के द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिया गया कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भी सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ लगाने और कोई कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी के दौरान मास्क लगाने और दूसरे व्यक्ति से निर्धारित दूरी बनाकर खड़े होकर सामान खरीदने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है। यह भरोसा दिलाया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों के होने वाले समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पुलिस जवानों के फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह.एस आई पवन सिंह.एस आई रविन्द्र राय.एस आई संदीप कुमार समेत.डायल एक सौ बारह के सभी स्टाफ वाहन समेत. करीमुद्दीनपुर. बरेसर.मुहम्मदाबाद एवम भांवरकोल के पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
