June 21, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे स्व0कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण-तैयारी जोरों पर

 

पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे स्व0कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण-तैयारी जोरों पर

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के जैतपुरा स्थित लुटावन डिग्री कालेज में 28 मार्च को प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कालेज परिसर में स्थापित पंचायती राज्य मंत्री स्व0कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

कालेज परिसर के साथ ही आसपास साफ-सफाई, टेंट लगाने, मंच बनाने के साथ ही प्रतिमा स्थल की रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंगलवार को स्व. कैलाश यादव के पुत्र जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव और सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान विधायक और जिलाध्यक्ष ने तैयारी कार्य में लगे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न फैले, इसका पूरा ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्था पूरी तरह से मुकम्मल रहे। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।

About Post Author

You may have missed