June 21, 2025

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह ने की मुलाकात

 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह ने की मुलाकात

 

गाजीपुर। प्रदेश की राजधानी में भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह की मुलाकात हुई। आदित्य सिंह ने उनको बुके देकर सूबे में प्रचंड बहुमत की सरकार दोबारा आने पर बधाई दी। आदित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करिश्माई चेहरे व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कुशल नेतृत्व के कारण उप्र में भाजपा का प्रदर्शन फिर से शानदार रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से साबित हो गया कि स्वतंत्रदेव सिंह कुशल संगठनकर्ता हैं।

 

उन्होंने हर समय पर कार्यकर्ताओं के अंदर जोश व आत्मविश्वास भरा। कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी के विचारों व संदेशों को कैसे जनता तक पहुंचाना है। उनका यह मंत्र कामयाब रहा। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि प्रदेश के अंदर स्वतंत्रदेव सिंह के कुशल नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है। अपने अभिभावक स्वतंदेव सिंह से लगातार कुछ नया सीखने को मिलता है।

About Post Author

You may have missed