June 21, 2025

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया गया

 

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया गया

समर्पण संस्था शास्त्रीनगर गाजीपुर के प्रागंण में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया गया जिसमे छः दिव्यांग महिलाए को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा राय ( प्रमुख समाज सेवी) तथा विशिष्ठ अतिथि श्रीमती तारा पाण्डेय थी। अध्यक्षता सुश्री सविता सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहाँ कि समर्पण संस्था एक महिलाओं की संस्था है जो जिले में विगत 20 साल से सराहनीय कार्य करते हुए निरन्तर आगे के लिए अग्रसर है। इस संस्था में सभी महिलाओं का सम्मान एवम समाज से पिड़ित महिलाओं के समस्या का निदान करते हुए आगे की ओर बढ़ रही हैं।

संस्था प्रमुख सुश्री सविता सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मान प्रमाण पत्र एवंम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और समस्त महिलाओं का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव श्रीमती मिथिलेश सिंह, अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, संध्या सिंह, शालिनी सिंह आरती गोड, बन्दना देवी , अनिता यादव, आरती सिंह लक्ष्मी वर्मा, सुमन कुशवाहा, जानकी चौरसिया, रिंकु पाण्डेय पम्मी सिंह नाजिया बेगम समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या देवी ने किया।

About Post Author

You may have missed