June 20, 2025

गुरु की राह पर शिष्य,
आज आठ मार्च को लगेगा खरवनियां में संतो का मेला

पूज्य श्री जीयर स्वामी

वैष्णव सम्मेलन में जुटेंगे देश भर से संत महात्मा)
(दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे से चलेगा आयोजन)
(संध्या वेला में भजन संध्या का होगा कार्यक्रम)

गुरु की राह शिष्य चले तो उसे पहचान बताने की जरुरत नहीं पडती। उसे स्वयं ही ख्याती मिलने लगती है। यह बात शास्त्रों में कही गई है। सोमवार को कथा में यही बातें पूज्य जीयर स्वामी जी ने भी कहीं। बहरहाल हम आपको बता दें। धनसोई से सटे खरवनियां में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अपने शबाब पर है। आठ मार्च दिन मंगलवार को यहां वैष्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

जिसमें शामिल होने के लिए देश के अनेक हिस्सों से संत महात्मा पहुंच रहे हैं। क्योंकि यहां सिर्फ यज्ञ ही नहीं हो रहा। भारत वर्ष के महान मनीषी संत जीयर स्वामी के नेतृत्व में रामानुज स्मृति महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आठ मार्च को वैष्णव सम्मेलन होना तय हुआ है। जिसका समय दोपहर 12 से रात्रि आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के अलावा इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण भारत से गादी स्वामी जी, निबार्काचार्य, बल्लभाचार्य, माधवाचार्य, रामानंदाचार्य ( चारो संप्रदाय के प्रतिनिधि), स्वामी नारायण संप्रदाय, गौड़िया संप्रदाय, इस्कॉन संप्रदाय, रामकृष्ण मिशन के संत यहां पहुंच रहे हैं। पूज्य जीयर स्वामी जी के अनुसार यह सम्मेलन गांव में रहने वाले भोले-भोले लोगों के लिए आयोजित किया गया है। जिन्हें देश के बड़े महात्माओं का एक साथ दर्शन हो जाए। जो दूर-दूर तक जाने में सक्षम नहीं हैं।

महायज्ञ में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल
बक्सर जिले के खरवनियां गांव में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा है। यहां भारत वर्ष के महान मनीषी संत पूज्य जीयर स्वामी जी इन दिनों विराज रहे हैं। उनकी संकल्प शक्ति कहें या भगवान नारायण का सीधा आशीर्वाद। एक तरफ यज्ञ की आहुतियां चल रही हैं। दूसरी तरफ श्रद्धालुओं का भोजन। दोनों पंडाल आस-पास बने हैं। अर्थात एक तरफ नारायण दूसरी तरफ माता अन्नपूर्णा लक्ष्मी के रुप में विराजमान हैं।

बक्सर जिले के धनसोई से सटे खरवनियां गांव में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यहां की तस्वीरें पूरे देश में वायरल हो रही हैं। प्रतिदिनि यहां लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अगर आप बक्सर, बिहार या भारत के रहने वाले हैं। तो इस खूबसूरत नजारे को देख गर्व महसूस करेंगे। क्योंकि जहां पूरी दुनिया युद्ध और विध्वंस की तस्वीर वायरल कर रहा है। वहीं बिहार के बक्सर वेद ध्वनियां गुंज रही हैं। यहां धर्म पताका लहरा रही है।

About Post Author

You may have missed