June 20, 2025

गाजीपुर के आनंद भवन में लोकतंत्र का उत्सव

गाजीपुर। जनपद के चर्चित आनंद भवन में लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव देखने को मिला। भाजपा नेता आनंद सिंह ने सपरिवार मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के लिए पूरा परिवार एक साथ आनंद भवन से निकलकर बूथ तक पहुंचा। इस दौरान आनंद सिंह के पुत्र युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा नेता आनंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी को भागीदारी करनी चाहिए। यह महापर्व ही हमें खुद की ताकत का एहसास कराता है। लोकतंत्र का पर्व यह संदेश देता है कि जनता का शासन, जनता के द्वारा, जनता के लिए है।

About Post Author

You may have missed