मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत के समर्थन में किया रोड शो
मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत के समर्थन में किया रोड शो
गाजीपुर। जनपद के सदर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ0संगीता बलवंत के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा सांसद व भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने नगर में रोड शो किया। पुलिस लाइन से रथ पर सवार होकर मनोज तिवारी नगर भ्रमण करते हुए उर्दू बाजार पहुंचे। अपने रोड शो के दौरान कई जगहों पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी गानों के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील किया। इस दौरान नगर के लोग अपने छतों से पुष्प वर्षा कर मनोज तिवारी का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हर घर नल और उसमें शुद्ध जल, मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। हम उसे पूरा करेंगे। प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। प्रदेश को गुंडे माफियाओं से बचा के रखना है, तो जन-जन को भाजपा के समर्थन में उतरना होगा। रोड शो के दौरान उत्साहित भीड़ मनोज तिवारी जिंदाबाद के नारे लगाती रही।