June 20, 2025

भाजपा ने पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रक्खा है -सतीशचंद्र मिश्रा

 

भाजपा ने पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रक्खा है -सतीशचंद्र मिश्रा

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के महादेवा मंदिर परिसर में शुक्रवार को बसपा की चुनावी सभा आयोजित की गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद और बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने प्रत्याशी माधवेंद्र राय को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने पूरे प्रदेश में उत्पात मचा रखा है। इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा खत्म की। नौकरियां छीन ली, किसानों की जमीन हड़पने वाला काला कानून ले आई।
श्री मिश्रा ने कहा कि जब भाजपा की सरकार आई तो वादा किया कि दो करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन यह तो दो करोड़ नौकरियां भी छीन रहे है। नौकरियां सबसे अधिक सार्वजनिक उपक्रमों में होती है, लेकिन ये तो सार्वजनिक उपक्रमों को अपने चहेते उद्योगपतियों को बेच दिया। कहते है कि हम ईमानदार है, धर्मात्मा है, लेकिन सबसे अधिक भ्रष्टाचार इन्ही के सरकार में है। इन्होंने किसानों पर मुकदमें दर्ज कर दिए। कहा कि जब बसपा की सरकार आएगी तो किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस होंगे। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार दंगाइयो की सरकार है। मुजफ्फरनगर दंगे को कौन भूल सकता है। इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार व लूट-पाट मची थी, जिसे भाजपा ने आगे बढ़ने का कार्य किया। भाजपा की वजह से ही सपा की सरकार बनी थी। ब्राह्मणों के लिए दोनों सरकारों ने कुछ नहीं किया। भाजपा ने केवल वोट लिया और उनका शोषण किया। हाथरस में उन्होंने बलात्कारियों का साथ दिया और सरकार के इशारे पर उसकी लाश को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इस अवसर पर सांसद अशोक सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम, प्रत्याशी माधवेंद्र राय, मुख्य सेक्टर इंचार्ज वाराणसी मंडल व स्टार प्रचार सुभाष चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, अलगू कुशवाहा, संजय सिद्धार्थ, कपिल मिश्रा, इंदल राम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारतीय, सुशील, मुन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed