हार्टमन इण्टर कालेज में फादर फेलिक्स राज ने कराया झोला का वितरण पर्यावरण में जहर घोल रहा पॉलिथीन
हार्टमन इण्टर कालेज में फादर फेलिक्स राज ने कराया झोला का वितरण
पर्यावरण में जहर घोल रहा पॉलिथीन
हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा छात्र छात्राओं को कपडे का झोला वितरण कराया गया।उन्होंने छात्र छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया। फादर फेलिक्स राज ने कहा की आइए हम अपनी धरती मां को हरा-भरा बनाएं और स्वस्थ जीवन जिएं।
अपने संबोधन में फादर फेलिक्स राज ने कहा की आधुनिक युग में सुविधाओं के विस्तार ने सबसे अधिक पर्यावरण को ही चोट पहुंचायी है। लोगों की सुविधा के लिए ईजाद किया गया पॉलिथीन आज मानव जाति के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। नष्ट न होने के कारण यह भूमि की उर्वरा क्षमता को खत्म कर रहा है और भूजल स्तर को घटा रहा है।
इसका प्रयोग सांस और त्वचा संबंधी रोगों के साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ा रहा है। यह गर्भस्थ शिशु के विकास को भी रोक सकता है। पॉलिथीन को जलाने से निकले वाला धुआं ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रहा है जो ग्लोबल वार्मिग का बड़ा कारण है। प्लास्टिक के ज्यादा संपर्क में रहने से लोगों के खून में थेलेट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु का विकास रुक जाता है।
”पॉलिथीन का कचरा जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड एवं डाईऑक्सींस जैसी विषैली गैस उत्सर्जित होती हैं। इनसे सांस, त्वचा आदि की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
शहरों में पॉलिथीन सीवर जाम का सबसे बड़ा कारण है। यह नालियों से होता हुआ सीवर में जाकर जमा हो जाता है। इससे गंदे पानी का बहाव बाधित होता है।
इस मौके पर सी डी जान.अनिल मिश्रा.प्रभाकर मणि त्रिपाठी. दिनेश पाठक.अजय कुमार. उदय कुमार. सत्येंद्र पाण्डेय. राकेश जोसफ.राजकुमार. शुभनरायण यादव.अरविंद भारती.राजेश कुशवाहा.महात्मा प्रसाद. सत्यप्रकाश समेत सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राऐं उपस्थित थी।