June 19, 2025

युद्ध में सदा मानवता की हार होती है – फादर पी विक्टर

IMG-20220225-WA0010

युद्ध में सदा मानवता की हार होती है – फादर पी विक्टर

सेंट जॉन्स स्कूल में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

आज दिनांक 25 फरवरी 2022 को सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दैनिक प्रार्थना के अतिरिक्त विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।विद्यालय के विद्यार्थी, अध्यापक एवं कर्मचारियों ने यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध में मारे गए सैनिकों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना किया और श्रद्धांजलि दी।

यूक्रेन में रह रहे हजारों भारतीयों के साथ वहाँ के नागरिकों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।प्रार्थना के पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युद्ध का चाहे जो भी कारण हो,युद्ध में सदैव मानवता हारती है।निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं।

युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।संसार ने दो विश्व युद्ध की विभीषिका को झेला है और उसके दुष्परिणाम को भी देखा है,इसलिए युद्ध से बचने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।अस्त्र-शस्त्रों की होड़,व्यापारिक प्रतिस्पर्धा,शक्ति प्रदर्शन,नेताओं का अहम आदि युद्ध के अनेक कारण हैं।ये कारण मानवता से ऊपर तो नहीं !

 

मानवता की रक्षा के लिए बातचीत से हल निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।

About Post Author