बाराचंवर में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन सम्पन्न राज्य सभा सांसद नीरज शेखर एवं सपना सिंह की रही उपस्थिति
गाजीपुर–जनपद के बाराचंवर मे लार्ड कृष्णा पैलेस मे मंगलवार के दिन भाजपा बाराचंवर प्रथम मण्डल व बाराचंवर द्वितीय मण्डल का संयुक्त त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन हुआ।सम्मेलन के बतौर मुख्यअतिथि राज्यसभा सासंद नीरज शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत की अध्यक्षा सपना सिंह रही।अतिथि द्वय ने प०श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।बतौर मुख्यअतिथि नीरज शेखर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ होता है कार्यकर्ताओ के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
इसके पिछे केवल कार्यकर्ता ही है।जब मैने सपा छोड़कर मोदी जी और भाजपा की नितियो से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया तो कुछ मेरे साथियो ने कहा की अरे नीरज जी आपने यह क्या कर दिया।मै उन साथियों को जबाब दिया की मै अब एक राष्ट्रवादी पार्टी का सदस्य हो गया हूं इस पार्टी मे मोदी जी जैसा आम कार्यकर्ता जब प्रधानमंत्री बन सकता है तो मै भी भविष्य मे प्रधानमंत्री बन सकता हूं।अन्य पार्टियों की तरह भाजपा परिवार वादी पार्टी नही है।आज के समय मे परिवारवादी पार्टी को जनता नकार दी है।
उन्होने भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर सीधा हमला बोला और कहा की यह पार्टी सिर्फ बाप बेटे की पार्टी बन कर रह गयी है।भाजपा के बदौलत ही ये विधायक बने और कैबिनेट मंत्री बने अब जीत करके तो दिखाए इस चुनाव मे इनका सुपड़ा साफ होने जा रहा है।उन्होने आगे कहा कि सुबे मे भाजपा फिर तीन सौ प्लस सीट जीतकर पुर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है इसमे कोई शंका नही है।उन्होने कार्यकर्ताओ के अन्दर दम भरा और कहा की आने वाले सात मार्च को पुरे मनोयोग से लगकर भाजपा प्रत्याशी कालीचरन राजभर को कमल निशान पर वोट देकर जीताने की अपील भी किया।विशिष्ट अतिथि सपना सिंह ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है।इन्ही के बदौलत ही आज मुझे जिले की प्रथम महिला होने का सौभाग्य मिला है।मै सभी कार्यकर्ताओ का आवाहन करती हुई आने वाले सात मार्च को अपने अपने बुथ को जीतने का कार्य करे ताकी पार्टी प्रत्याशी को भारी मतो से जीत मिल सके।