June 20, 2025

प्रचार के दौरान आमने सामने भिड़े दोनों पार्टी के कार्यकर्ता

 

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नावापुर गाँव मे बुधवार की दोपहर विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे भाजपा जंगीपुर से विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा सहित उनके समर्थको से बाईक सवार अपने को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता बताने वाले समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओ से आमने सामने भीड़ गए। ग्रामीणों के बिच बचाव के बाद मामला ख़त्म हुआ। इस घटना से नाराज भाजपा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा अपने समर्थको के साथ जंगीपुर थाने मे धरने पर बैठ गए और सपा कार्यकर्ताओ की बाईक की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की माँग पर अड़ गए। बुधवार के दिन भाजपा जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के नावापुर गाँव मे अपने पक्ष मे वोट मांग रहे थे तभी दो पहिया वाहन पर सवार सात आठ की संख्या मे पहुचे युवको ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सपाई युवको ने समाजवादियों के गाँव मे वोट न मागने की हिदायत देते हुए वहा से चले जाने को कहने लगे। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध किया तो दोनों कार्यकर्ताओ मे नोक झोक होने लगी, जिससे मौके पर हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पार्टी के नेताओं को समझा बुझाकर मामला ख़त्म कराया तब तक बाईक सवार युवक मौके से निकल लिए। कार्यकर्ताओ के साथ हुई बेइज्जती से नाराज भाजपा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा कार्यकर्ताओ के साथ जंगीपुर थाने मे धरने पर बैठ गए। भाजपा प्रत्याशी के धरने पर बैठने की खबर सुन जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता जंगीपुर थाने पहुंच गए और सपा के युवको के खिलाफ गिरफ्तारी की माँग करने लगे। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिँह ने बताया की भाजपा प्रत्याशी से बत्तमीजी करने वाले युवको के गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है।

About Post Author