June 20, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

चुनावी जनसभा के क्रम में 22 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बंसीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी परिसर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित”

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा चुनावी जनसभा कर मतदाताओं को योगी सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यो को गिनाते हुए पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने हेतु वोटरों को साधनें का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर-359 अंतर्गत क्षेत्र के बंसीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी परिसर में 22 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह का आगमन होने जा रहा है। इस चुनावी जनसभा के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के पक्ष में मतदान कर फूलों की नगरी कहे जाने वाले सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र से पुनः कमल खिलाने की अपील करेंगे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजित जनसभा की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू है। वहीं विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर से निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने सम्मानित क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में आयोजित जनसभा में पहुंच कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विचारों को सुननें की अपील की हैं। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहें हैं।

About Post Author