June 20, 2025

बदलने जा रहा है जंगीपुर का सियासी इतिहास, फहरेगा बसपा का परचम-डा० मुकेश सिंह

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डा. मुकेश सिंह ने नामांकन किया। उन्होंने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। सुनील कुमार मिश्र व रामधन बिंद बतौर उनके प्रस्तावक के रूप में मौजूद थे। प्रस्तावकों के जरिये बसपा ने यह भी संदेश इशारों—इशारों में दे दिया कि दलित, सवर्ण के अलावा वह पिछड़ों तथा अति पिछड़ों में भी सेंधमारी करेगी। यही कारण है कि नामांकन के बाद बसपा प्रत्याशी डा. मुकेश सिंह पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। उन्होंने दावा किया कि इस बार जंगीपुर का सियासी इतिहास बदलने जा रहा है। अबकी बसपा का परचम फहरने वाला है। इसको कोई रोक नहीं सकता है। कहा कि जंगीपुर की जनता विकास व बुनियादी सुविधाओं को लेकर वर्षों से परेशान है। इस बार वहां की जनता को बसपा के रूप में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। 10 मार्च की तारीख ऐतिहासिक होने जा रही है। जनपद देखेगा कि कैसे जंगीपुर की जनता ने प्रचंड बहुमत संग बसपा को समर्थन देने का काम किया है। डा. मुकेश सिंह ने कहा कि जंगीपुर क्षेत्र का हर वर्ग विकास चाहता है। वर्षों तक वहां की जनता को इससे वंचित रखा गया है। लोगों का वोट लेकर कुछ लोग केवल खुद सत्ता का सुख भोगते रहे और क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश होते रहे। उन्होंने कहा कि जंगीपुर की जनता ने जिसको को भी मौका दिया, उसको एक बार नहीं बल्कि कई बार लेकिन बदले में पैदल चलने लायक सड़क तक लोगों को नहीं दी गई। इस बार परिवर्तन स्पष्ट नजर आ रहा है।

About Post Author

You may have missed