June 19, 2025

डॉ०अरविंद किशोर राय मुहम्मदाबाद व जंगीपुर से अजय कांग्रेस उम्मीदवार

डॉ०अरविंद किशोर राय मुहम्मदाबाद व जंगीपुर से अजय कांग्रेस उम्मीदवार

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार रात 27 और प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें 20 नए प्रत्याशी हैं जबकि पूर्व में घोषित किये जा चुके सात उम्मीदवारों को बदला गया है। रायबरेली सीट से पार्टी से जुड़े रहे जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.मनीष सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। प्रत्याशियों की सूची में 11 महिलाएं हैं। पार्टी ने लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी की जगह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। कुर्सी सीट से जमील अहमद के स्थान पर उर्मिला पटेल को मैदान में उतारा है। बाराबंकी सीट से गौरी यादव का टिकट काट कर रूही अरशद को थमाया गया है। भिनगा सीट से वंदना शर्मा की बजाय गजाला चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी को भिनगा सीट पर उम्मीदवार इसलिए बदलना पड़ा क्योंकि पूर्व में घोषित प्रत्याशी की उम्र 25 साल से कम पायी गई। उन्होंने टिकट के लिए जो फार्म भरा था, उसमें और उनकी मार्कशीट में दर्ज आयु में अंतर था। सबीहा खातून की जगह अब डा.अमरेंद्र भूषण खलीलाबाद सीट से प्रत्याशी होंगे। पिपराइच सीट से मेनका पांडेय के स्थान पर पार्टी ने अब सुमन चौहान पर भरोसा जताया है। मऊ सीट से मानवेंद्र बहादुर सिंह की बजाय माधवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। इस तरह पार्टी ने अब तक 344 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिनमें 139 महिलाएं हैं।

1.लखनऊ पूर्व – मनोज तिवारी 2. रायबरेली – डा. मनीष सिंह चौहान 3. सिराथू – सीमा देवी 4. कुर्सी – उर्मिला पटेल 5. बाराबंकी – रूही अरशद 6. गोसाईंगंज – शारदा जायसवाल 7. भिनगा – गजाला चौधरी 8. तुलसीपुर – दीपेंद्र सिंह (दीपांकर) 9. मेहनौन – कुतुबुद्दीन खान डायमंड 10. कटरा बाजार – ताहिरा बेगम तवाज खान 11. कर्नलगंज – त्रिलोकी नाथ तिवारी 12. गौरा – सत्येन्द्र दुबे 13. महादेवा (सुरक्षित) – बृजेश आर्य 14. मेंहदावल – रफीका खातून 15. खलीलाबाद – डा. अमरेंद्र भूषण 16. धनघटा (सुरक्षित) – शांती देवी 17. नौतनवा – सदामोहन उपाध्याय 18. सिसवा – राजू कुमार गुप्ता 19. पिपराइच – सुमन चौहान 20. देवरिया – पुरुषोत्तम एन सिंह 21. फूलपुर पवई – मोहम्मद शाहिद शादाब 22. लालगंज (सुरक्षित) – पुष्पा भारती 23. मऊ – माधवेंद्र सिंह 24. बेल्थरा रोड (सुरक्षित) – गीता गाेयल 25. जंगीपुर – अजय राजभर 26. मोहम्मदाबाद – डा. अरविंद किशोर राय 27. मीरजापुर – भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक

About Post Author