जहुराबाद को मै लावारिस नहीं छोड़ने वाली हुँ-शादाब फातिमा

जहुराबाद को मै लावारिस नहीं छोड़ने वाली हुँ-शादाब फातिमा
गाजीपुर- जिस क्षेत्र को मैंने अपने खून पसीने से सींचा है, संवारा है उस क्षेत्र को मैं लावारिस नहीं छोड़ने वाली हूं। जहुराबाद की जनता के आशीर्वाद से मै विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही हूं। यह बातें पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने मंगलवार की देर शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा। श्रीमती शादाब फातिमा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच मै गई और जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है कि आप चुनाव लड़ीए इसलिए मैं चुनाव लडूंगी। पत्रकारों के सवाल पर की आप किस दल से चुनाव लड़ेंगी ? उन्होंने कहा कि राजनीति असीम संभावनाओं का क्षेत्र है इसलिए मुझे क्षेत्र की जनता के लिए चुनाव लड़ना है।भावुकता पुर्ण शब्दों मे शादाब फातिमा ने कहा कि मेरे पास जनता के अलावा अब कुछ नहीं बचा है। जहुराबाद के लिए मैंने बहुत कुछ किया है जिस सड़क को मैंने बनवाया है उसी सड़क पर मैं चलकर जनता से आशीर्वाद ले रही हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जहुराबाद विधान सभा में कभी खाता नहीं खुला था मैं जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर पहली बार इस विधानसभा में सपा का परचम लहराया। इसलिए मुझे जहुराबाद की जनता के साथ रहना है और चुनाव निश्चित रूप से लड़ना है।शादाब फातिमा जहुराबाद विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में सपा के सिंबल से चुनाव लड़ कर पहली बार जीती थी और यह सीट सपा के खाते में गई थी। शुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वर्तमान में यहां से विधायक हैं तथा वर्ष 2022 के चुनाव में भी अपनी किस्मत यही से चुनाव लड़ कर आजमायेंगे इसकी आधिकारिक घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। सपा से गठबंधन करके पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर ओमप्रकाश राजभर यही का प्रतिनिधित्व करते हैं.