डी जी पी ने परिवार संग किया बनारस भ्रमण :

डी जी पी ने परिवार संग किया बनारस भ्रमण :
मुकुल गोयल ने देखा मूलगंध कुटी विहार और धम्मेख स्तूप, काशी के देवालयों में नवाया शीश, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल रविवार को बनारस दौरे पर थे। यह उनका निजी यात्रा था। उन्होंने सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में शीश नवाने के साथ ही सारनाथ का भी भ्रमण किया। सुबह करीब 11 बजे सारनाथ पहुंचे। पुरातत्व खंडहर परिसर में प्राचीन मूलगंध कुटी विहार, मनौती, धर्मराजिका और धम्मेख स्तूप को देखा।
सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त काल के कलाकृतियों को देखने के के साथ एक-एक अवशेषों के बारे में जानकारी भी हासिल की। धम्मेख स्तूप से अंदर के रास्ते से मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर गए। यहां महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमित्ता नन्द थेरो ने भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा कराई व बौद्ध जीवन काल के बारे में भी बताया।
करीब एक घंटे सारनाथ में भ्रमण और भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन करने के बाद रिंग रोड के रास्ते सीधे बड़ा लालपुर टीएफसी गए, यहां हैंड्रीकाफ्ट आदि को देखा।
करीब एक घंटे समय बीताने के बाद सीधे काल भैरव मंदिर गए। बाबा काल भैरव का अष्टकमंत्र से पूजा किया। पंडित रोहित दुबे ने विधिवत पूजा कराया। फिर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गए। यहां विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ धाम का अवलोकन किया। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके बाद संकट मोचन मंदिर और संत रविदास मंदिर भी गए। डीजीपी परिवार के साथ काशी भ्रमण और दर्शन-पूजन करने आए थे। यह जरूर रहा है कि काशी की सुरक्षा को लेकर सभी को अलर्ट रहने को कहा।