श्री काशी विश्वनाथ: भगवान श्रीराम की सजेगी झांकी, मानस मर्मज्ञ बाबा को सुनाएंगे…

श्री काशी विश्वनाथ: भगवान श्रीराम की सजेगी झांकी, मानस मर्मज्ञ बाबा को सुनाएंगे…

श्री काशी विश्वनाथ धाम
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव के आराध्य, अखिल ब्रह्मांड नायक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी सजेगी। मानस मर्मज्ञ बाबा विश्वनाथ को भगवान राम की कथा सुनाएंगे। नौ दिन के आयोजन में विविध कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी काशी सत्संग मंडल के संरक्षक आचार्य सूर्य लाल शास्त्री ने शुक्रवार को सिद्धगिरी बाग स्थित ब्रह्म निवास में दी। बताया कि मानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन आठ फरवरी और विश्राम 16 फरवरी को होगा। शोभायात्रा 17 को निकलेगी। उद्घाटन शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं समापन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के महासचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी करेंगे। आठ फरवरी को मां शृंगार गौरी के पूजन के साथ श्रीगणेश होगा। पूजन अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती करेंगे। नौ फरवरी को श्रीराम जन्मोत्सव, 10 फरवरी को श्रीराम विवाह उत्सव, 15 फरवरी को श्री राम रावण युद्ध की झांकी और 16 फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक होगा।

About Post Author