बरेका ने राष्ट्र को समर्पित किया 1000वां विद्युत रेल इंजन

बरेका ने राष्ट्र को समर्पित किया 1000वां विद्युत रेल इंजन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार को न्यू लोको टेस्ट शॉप में आयोजित एक समारोह में 1000वां विद्युत रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित किया। महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बरेका के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगन से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 281 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण हुआ। यह उत्पादन अन्य वित्तीय वर्ष के मामलों में सबसे अधिक है। छह हजार अश्व शक्ति वाला डब्ल्यूएजी9एचसी विद्युत लोको संख्या 41379 उत्तर रेलवे के खानआलमपुरा मार्शलिंग यार्ड को भेजा जा रहा है। इस दौरान मंजु यादव, गितांजली मिश्रा, अनिता देवी, बसंती देवी, प्रियंका स्वरूप, प्रिती वाही, अमरनाथ यादव, सुरेश शर्मा, विजय, राजेश कुमार राय, अमिताभ, योगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।