यूपी-बिहार बार्डर पर रहेगी चौकसी, दोनों राज्य के अफसरों ने तैयार किया मैप

यूपी-बिहार बार्डर पर रहेगी चौकसी, दोनों राज्य के अफसरों ने तैयार किया मैप
बलिया। आसन्न विधान सभा चुनाव की रणभेरी बजते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गये है। चुनाव में गड़बड़ी न हो, इसके लिए तैयारी में प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकारियों की लम्बी बैठक जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर हुई। अधिकारियों ने एक दूसरे राज्यों में सक्रिय अपराधियों की सूची आदान प्रदान किया। मादक द्रव्य की तस्करी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने, चुनाव के दिन पहले से ही नदियों में नाव का संचालन बंद करने व सड़क मार्ग पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों को सख्त जांच करने का निर्णय लिया गया।
बिहार के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को भरोसा दिया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए बिहार प्रशासन उनका भरपूर सहयोग करेगा। उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव मे कोई गड़बड़ी नहो अगर इसकी तैयारी पहले ही कर ली जाय तो शायद चुनाव के समय कोई परेशानी नही आयेगी।बैठक मे क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र, एसएचओ बैरिया शिव शंकर सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, रेवती रमायण सिंह के अलावा बिहार के एसडीपीओ सदर मुक्तेश्वर सिंह, रिविलगंज के थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान, तथा मांझी के उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।