June 19, 2025

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी

IMG-20220117-WA0008

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी

गाज़ीपुर। बहुजन समाज पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मन्नू अंसारी ने बताया कि सांसद अफजाल अंसारी के पेट में संक्रमण की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी है। उन्हें राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अफजाल अंसारी का इलाज मेदांता के आईसीयू कक्ष में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बसपा सांसद अफजाल अंसारी को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद जल्दी ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अफजाल अंसारी के पेट में इन्फेक्शन बताया। मेदांता अस्पताल में के डॉक्टरों की एक टीम ने अफजाल अंसारी की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है।

About Post Author