March 23, 2025

भाजपा के लोग लंठई की भाषा बोल रहे है-रामगोविंद चौधरी

IMG-20211231-WA0014

भाजपा के लोग लंठई की भाषा बोल रहे है-रामगोविंद चौधरी

गाजीपुर-लोकबंधु राजनारायण के पुण्यतिथि पर जनपद गाजीपुर के जिला पंचायत हाल में समाजवादी पार्टी के द्वारा समाजवादी कैलेंडर के लोकार्पण कार्यक्रम और राज नारायण जी के जीवन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिस के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी थे।आज उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि आज देश में विपक्ष खतरे में है और देश को भले ही ईस्ट इंडिया न गुलाम करे लेकिन हिंदुस्तान इंडिया के द्वारा गुलाम करने का कार्य किया जा रहा है इतना ही नहीं उन्होंने मोदी योगी और अमित शाह की भाषा को भोजपुरी भाषा में कहां किया यह लोग लंठई कर रहे हैं।

देश का मान सम्मान देश की राजनीति और देश का संविधान खतरे में है।देश का लोकतंत्र खतरे में है।देश का विपक्ष खतरे में है।देश में तानाशाही आने वाली है। देश में पूंजीवाद आने वाला है।देश पुनः ईस्ट इंडिया ना सही हिंदुस्तान इंडिया की गुलाम होने जा रही है।

एक नारी का अपमान हुआ लंका युद्ध हुआ रावण मारा गया। एक नारी का अपमान हुआ महाभारत हुआ। देश और दुनिया के सारे आतताई मारे गए और इस राज्य में दर्जनों हमारी माताओं और बहनों का अपमान हुआ।यह तीसरा महायुद्ध होगा। रामायण काल का महायुद्ध महाभारत काल का महायुद्ध और यह लोकतंत्र का युद्ध होगा। यह हथियारों से नहीं लड़ा जाएगा यह लड़ाई घर-घर घूमकर होगा

आज गाजीपुर के लोगों को क्या हो गया है क्यों नहीं देश को दिशा दे रहे हैं मोदी योगी और अमित शाह देश के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं कुछ आता भी नहीं धर्म का लबादा ओढ़े हुए हैं जो महाकुंभ 12 साल पर होता है और उस कुंभ को भाजपा ने नियम बनाकर महाकुंभ कह दिया हमारे धर्म पुराण मैं कुंभ मेला का वर्णन है 12 साल में महाकुंभ 6 साल में अर्ध कुंभ और 12 महाकुंभ के बाद महाकुंभ होता है इसमें उन्होंने अर्ध कुंभ को महाकुंभ कहां है।

उनके उपमुख्यमंत्री जो माता सीता को दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी कहते हैं अभी उनका गृहमंत्री कह रहा है जब रावण को राम ने मारा तब भरत जी को भेजा उनसे ज्ञान लेने के लिए जबकि भरत जी अयोध्या में थे और लक्ष्मण श्री राम के पास थे इन लोगों को ना वेद का ज्ञान ना धर्म का ज्ञान जो बिल्कुल लंठई की भाषा जानते हैं कुछ भी बोलते हैं।

About Post Author