सांसद अफजाल अंसारी के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभानउल्लाह अंसारी व माता राबिया बेगम के पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
सांसद अफजाल अंसारी के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभानउल्लाह अंसारी व माता राबिया बेगम के पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभानउल्लाह अंसारी व माता राबिया बेगम का बुद्धवार को पुण्यतिथि मनाया गया। अंसारी परिवार के पैतृक कब्रिस्तान में दोनो हस्तियो के मजार पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मदरसे से आये सैकड़ो छात्रों ने कुरानखानी पढी। इस कार्यक्रम के बाद क्षेत्रो से आये हजारो गरीब बेसहारो में कंबल वितरण किया गया।
सांसद अफजाल अंसारी ने गरीबो में कंबल वितरण करते हुए कहा कि हमारे माता-पिता पूरी जिंदगी गरीब असाहायो व दिव्यांगो की मदद किया और सेवा किया। इसलिए उनके पुण्यतिथि पर हमारे परिवार ने इन गरीबो में कंबल बांटा है।
गरीबो बेसहारो की सेवा ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव यूनियन के पूर्व चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा, मुन्नन यादव, मंशूर अंसारी, अब्बास अंसारी, उमर अंसारी सहित बड़ी तादात में गणमान्य लोग उपस्थित थे। आये हुए अतिथियो का स्वागत पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी व समाजवादी नेता मन्नू अंसारी ने किया।