मनोज सिन्हा के कार्यों से पूरे देश में हो गई है गाजीपुर की पहचानःपूर्व सीएम

मनोज सिन्हा के कार्यों से पूरे देश में हो गई है गाजीपुर की पहचानःपूर्व सीएम

बोले, भाजपा की वैशाखी नहीं मिली होती तो कभी विधायक नहीं बन पाते ओमप्रकाश राजभर

 

गाजीपुर। रामकोला के किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गयी थी ? 2012 से 2017 तक प्रदेश में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, रामपुर, आजमगढ़ जैसे सिर्फ 5 जनपदों को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था देने वाली सरकार में बाकी पूरे प्रदेश को सिर्फ 5 घंटे ही बिजली क्यो मिलती रही ? यह प्रश्न जनता के समक्ष उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जंगीपुर कृषि मंडी में आयोजित जिला किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने कहा कि जिस गाजीपुर की पहचान प्रदेश तक नहीं थी, आज उसकी पहचान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनोज सिन्हा जी के कार्यों से पूरे देश में हो गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के स्वार्थवादी राजनीति पर चोट करते हुए कहा कि रोड के निर्माण के नाम पर सरकार के मुखिया और उनके परिवार के लोगों की राजनीति चमक सके, इसके लिए राजधानी से उनके घरों सैफई, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज को जोड़ने वाले आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया गया, इससे बड़े स्वार्थ की राजनीति क्या हो सकती है, उत्तर प्रदेश की जनता यह सब भुली नही है। आज गाजीपुर से लखनऊ की दूरी कम हुई है, प्रदेश के सभी जनपदों को 20 से 22 घंटे 24 घंटे बिजली मिल रही है।

सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर अगर सबको समान रुप से मिल रहा है तो इसके पिछे मात्र एक कारण है और वह है व्यवस्था बदल गई है। क्योंकि 2017 में प्रदेश की सरकार बदल गई। विपक्षी नेताओं को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि सब कुछ तो देख लिए किससे-किससे नहीं गठबंधन किए, पर कोई फायदा ऐसे लोगों को होने वाला नही है। ओमप्रकाश राजभर के बारे में कहा कि अगर विगत चुनाव में भाजपा की वैशाखी नहीं मिली होती तो वह कभी विधायक भी नही बन सकते थे। पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने किसानों के निष्ठा व समस्याओं में भी अडिगता पर आधारित कल्याण सिंह जी की कविता सुराखों से भले पानी टपके, भिंगे भले तेरी खटिया रे…से सम्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा की किसान हमे आक्सीजन, पानी, अन्न प्रदान करता है, उसकी व्यवस्था करता है, किसान भगवान है और उसके हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में गाजीपुर के किसानों के विकास की कड़ी मजबूत हुई है। पूरे प्रदेश का किसान आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ बेहतर जीवन का आधार प्रशस्त हुआ है और बड़े किसानों के साथ-साथ छोटे किसानों का सम्मान भी बढ़ा है।

पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मेरे राजनीति में आने के सपने को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पूर्ण किया है और देश की ऐतिहासिक धार्मिक, अध्यात्मिक, धरोहरों को ऊंचाई प्रदान की है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में व्यापारियों, किसानों, माताओं, बहनों की सुरक्षा के प्रति कानून व्यवस्था मजबूत कर भय मुक्त वातावरण की स्थापना करते हुए सर्वांगीण विकास सहित समाज में सबके सम्मान को मजबूत किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन स्थल पर जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह एवं आमोद श्रीवास्तव ने जहां किसानों के पांव पखारे, वहीं मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाधयक्ष सरोज कुशवाहा, वृजेन्द्र राय, राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, राजकुमार झंवर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, बीके त्रिवेदी, कृष्णानंद राय, संकठा मिश्रा, चतुर्भुज चौबे, हरेन्द्र यादव, सुरेश बिंद, शैलेष राम, विश्वप्रकाश अकेला, हिमांशु सिंह, सत्यदेव यादव, बबलू सिंह, शैलेंद्र सिंह, शुभांशु मिश्रा, पूनम मौर्य, किरन सिंह, रंजू शर्मा, पप्पू सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, मन्नू सिंह, राधेश्याम शर्मा, धनन्जय चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह तथा संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।

About Post Author