राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने मे अतुलनीय सहयोग प्रदान करती है महिलाएं-दर्शना सिंह

राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने मे अतुलनीय सहयोग प्रदान करती है महिलाएं-दर्शना सिंह
गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन आज जिलाध्यक्ष साधना राय के अध्यक्षता मे अवध पैराडाइज वंशीबाजार मे समपन्न हुई । मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा की यह जनपद वीर उर्वरा भूमि है, जो देश और समाज के प्रति महान विभूतियों और सेनानियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया है।और उन्होंने कहा की महिलाएं परिवार के निर्माण और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने मे अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान करती है। महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत और सशक्त हो इसके लिए उ प्र सरकार द्वारा 10 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक लाख महिलाओं के रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया है।गांव गांव मे मजबूत बैंकिंग व्यवस्था के लिए प्रदेश मे 56 हजार बीसी सखियों को जो जिम्मेदारी सौप कर उनके लिए निर्धारित मानदेय की व्यवस्था दी है। उन्होंने कहा की समाज मे बालिकाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने समर्पित होकर कार्य किया है।और उन्होंने कहा की भाजपा महिला मोर्चा उ प्र के आगामी विधानसभा चुनाव मे महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पुनः उत्तर प्रदेश मे पुर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार है। विशिष्ट अतिथि रनिका जायसवाल ने कहा की आजादी के बाद महिलाओं के समृद्धि और उत्थान के साथ साथ सम्मान देने का अगर किसी सरकार ने काम किया है तो वह है भाजपा नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की आजादी के बाद महिलाओं की दशा और दिशा दोनो के प्रति भाजपा ने सकारात्मकता के साथ प्रयास किया है ।उन्होंने कहा की महिलाएं शक्ति का स्रोत हैं । नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा की सरकार की हर योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिला है। मुख्य अतिथी का महिला मोर्चा की नेताओं ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया। सम्मेलन की शुरूआत भाजपा महामनिषियों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन व वंदेमातरम गायन से हुई। अतिथियों के प्रति धन्यवाद आभार सरोज मिश्रा ने व्यक्त किया। सम्मेलन मे रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्य,साक्षी श्रीवास्तव, रंजू शर्मा,मीरा श्रीवास्तव,शीला सोनकर,आभा राय,किरन सिंह,रीना पासी,सरोज भारती,माया सिंह,कल्पना गुप्ता, पूजा गुप्ता,नीलम सिंह,रम्भा राय,लालमुनी गोड,गुड्डी पांडेय,रीमा खरवार, सुनीता सिंह,शुभा राय,कंचनब गिरी,सरस्वती पाठक, प्रियंका मिश्रा,रीना सिह,कल्पना कुशवाहा, सहित आदि अन्य सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। मंच संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री माया सिंह ने किया।