June 19, 2025

छत्तीसगढ़ के मुंगेली सैंडल कांड ने पकड़ा तूल, जिला पंचायत सदस्य डीएम को सैंडल मारने दौड़ पड़ी थी

viral-video-0222_1640357706

पदस्थ डीएम के अपमान से सहकर्मियों और आईएएस एसोसिएशन में गुस्सा है।

 

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जिला पंचायत सदस्य के सैंडलकांड ने माहौल पूरी तरह से गर्म कर दिया है। अब जिलेभर के अधिकारियों ने महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर अधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की है। गुरुवार को लैला ननकू भिखारी आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने दौड़ गईं थी। इस घटना के बाद से ही अधिकारियों में गुस्सा है।

गुरुवार को मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी का विवाद हो गया था। इस दौरान लैला IAS अफसर रोहित व्यास को सैंडल से मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पूरे मामले पर दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत कर दी है। अब इस मामले को लेकर अधिकारी वर्ग अपने अधिकारी के समर्थन में सामने आया है।

About Post Author