March 29, 2025

जरूरतमन्दों की सेवा ईश्वर सेवा है,ऐसे पुनीत कार्य में सदा तत्पर रहना चाहिए – फादर पी विक्टर

IMG-20211219-WA0012

जरूरतमन्दों की सेवा ईश्वर सेवा है,ऐसे पुनीत कार्य में सदा तत्पर रहना चाहिए – फादर पी विक्टर

फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया

सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने आगमन काल में जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किया।प्रभु यीशु का जन्म 25 दिसम्बर को हुआ था जिसके उपलक्ष्य में एक महीने पूर्व से ही प्रभु का आगमन काल मनाया जाता है।इस समय प्रभु का भजन कीर्तन होता है और गरीबों तक खुशी पहुँचे इसलिए दान देने की परंपरा है।आज प्रधानाचार्य फादर पी विक्टरने असहाय लोगों को इस अवसर पर कम्बल वितरण किया। फादर विक्टर ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है इसलिए किसी जरूरतमंद की सेवा करना मानव का परम कर्तव्य है।दान सद्कर्मों में श्रेष्ठ कर्म है,इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं।जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर सेवा है,ऐसे कार्य में सदा तत्पर रहना चाहिए।इस पुनीत कार्य में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह ‘क्षेम’,प्रदीप सिंह,डॉक्टर पी एस यादव,डॉक्टर रामजी तिवारी उपस्थित रहे।

About Post Author