June 19, 2025

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए मंत्री ने किया जनसंपर्क

IMG-20211218-WA0033

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए मंत्री ने किया जनसंपर्क

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को जहुराबाद विधान सभा, जंगीपुर विधानसभा, सदर विधानसभा एवं जखनिया विधानसभा के राजभर समाज के बस्तियों में व्यापक जनसम्पर्क करते हुए जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गरीबों के लिए एक अद्भुत मिसाल बनकर आई है।

 

गरीब समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और कल लंका मैदान में होने वाली जन विश्वास यात्रा मे गाजीपुर जनपद का राजभर पूरी मजबूती के साथ हिस्सेदारी करेगा। मंत्री राजभर ने आज सुबह 10 बजे जहुराबाद के हैदरगंज ग्राम सभा मरदह, ग्राम सभा दीधवल, ग्राम सभा व जखनिया विधानसभा के हरदासपुर खुर्द ओडराई एवं अम्मापुर बुजुर्गा मे संपर्क किया। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राजभर, श्रवण राजभर, राकेश राजभर, विजय राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, मनोज यादव, नीतू जायसवाल, श्रवण सिंह आदि लोग रहे।

About Post Author