June 19, 2025

बक्सर ‌‌‌सदर अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन की सेवा

IMG-20211217-WA0030

बक्सर ‌‌‌सदर अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन की सेवा

मरीजों को मिलेगी सुविधा, डीएम ने किया शुभारंभ

बक्सर सदर अस्पताल में अब मरीज सीटी स्कैन भी करा सकेंगे। गुरुवार को इसका शुभारंभ जिलाधिकारी अमन समीर ने फीता काटकर किया। उन्होंने सिविल सर्जन व इसका संचालन करने वाले एजेंसी को निर्देश दिया। रेट कार्ड का बोर्ड बाहर लगा दिया जाए। इसका ध्यान रखना होगा। किसी से तय शुल्क से अधिक राशि न ली जाए।

सीटी स्कैन का शुभारंभ करते डीएम अमन समीर
स्वयं उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ व अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर भूपेन्द्र उपस्थित रहे। यहां जो उद्घाटन का बोर्ड लगा है। उसके अनुसार बिहार सरकार द्वारा इसकी शुरूआत पीपी मोड में की गई है। इससे लोगों को सुविधा आसानी से और कम शुल्क पर मिल सकेगी। साथ ही सरकारी कर्मियों के भरोसे इसका संचालन नहीं रहेगा। अन्यथा तकनीकि कारणों का रोना राते रहने वाले अस्पताल के कर्मी लोगों को परेशान करते हैं और वापस भी लौटा देते हैं।

About Post Author