June 19, 2025

मनोज राय ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रीतियों और नीतियों से कराया अवगत

IMG-20211204-WA0010

मनोज राय ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रीतियों और नीतियों से कराया अवगत

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रायः सभी पार्टियों द्वारा इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही सभी पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों ने भी पार्टी का झंडा लहराने के लिए जनसंर्पक शुरु कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के संभावित प्रत्याशी मनोज राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंर्पक किया। लोग उत्साह के बीच उनसे मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को पार्टी की रीतियों और नीतियों से अवगत कराया। वीरपुर तरवा गांव में जनसंर्पक के दौरान श्री राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश की जनता भयमुक्त वातावरण में सुकून का जीवन व्यतीत कर सकती है, जो आप लोग वर्तमान में देख रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो जनता के हित के लिए कार्य करती है। सरकार ने एक-एक कर सारे वादों को निभाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों ने जनता को ठगते हुए खुद अपने फायदे के लिए काम किया।

 

जो योजनाएं चलाई, वह जनता तक नहीं पहुंची। भाजपा हर वर्ग की हितैषी है। मुख्यमंत्री योगी की अच्छी सोच की वजह से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। अपराध पर पूरी तरह से लगाम लग गया है। अपराधी सलाखों के पीछे है। भाजपा की नीतियों से आम जनता पूरी तरह संतुष्ट है। आप लोगों के साथ से एक बार फिर से प्रदेश में भगवा लहरेगा। मैं आप लोगो के बल पर चुनाव लड़ना चाहता हूं। यदि आपने मुझे मौका दिया तो मैं अपने विधानसभा में विकास की गंगा बहाकर इसकी सूरत बदलने का कार्य करुंगा। जनसंर्पक के दौरान श्री राय के साथ दीनबंधु प्रधान, विनोद राय, हरीपाल राय, गृजेश राय, सतीश राय, रामअवध चौरसिया, रजिंदर यादव, भरत यादव, नीमेश राय, राकेश राय आदि मौजूद थे।

About Post Author