देव दीपावली महोत्सव : मां गंगा की महाआरती में दिखी नारी शक्ति की झलक शहीद वीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

देव दीपावली महोत्सव : मां गंगा की महाआरती में दिखी नारी शक्ति की झलक
शहीद वीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
वाराणसी : राष्ट्र व संस्कृति एवं स्वच्छता को समर्पित देव दीपावली महोत्सव का आयोजन विगत ढाई दशकों से गंगा सेवा निधि द्वारा प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर किया गया। मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अद्भुत तस्वीर भी दिखी। भव्य देव दीपावली के अवसर पर आयोजित महाआरती 51 देव कन्याओं द्वारा माँ भगवती की आरती के साथ शुभारम्भ हुआ।
प्रो. चन्द्रमौली उपाध्याय, पं. श्रीधर पाण्डेय व गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवती मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया गया।
राम जनम योगी द्वारा शंखनाद से निधि के 21 ब्राह्मणों, दुर्गा चरण इण्टर कालेज की 42 कन्याओं जो रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ रही श्री काशी विश्वनाथ डमरु दल के 05 स्वयं सेवकों द्वारा माँ भगवती की भव्य महाआरती की गई।51 हजार दीपा से घाट घाटों के भवनों का कोना-कोना जगमग हो उठा।
भगीरथ शौर्यसम्मान से सम्मानित
अमर जवान ज्योति की अनुकृति पर संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा संस्था की तरफ से रिथलेइंग को गयी। तत्पश्चात 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ कार्यवाहक कमाण्डेन्ट देवेन्द्र कुमार, 95 बटालियन सीआरपीएफ सेकेण्ड इन कमाण्डेन्ट नीतिन्द्र नाथ, कर्नल नितिन थापा, एयर कमाडोर अनुज गुप्ता दिएसएम द्वारा रिथलेइंग किया गया।
38 जीटीसी बैंड की धुन के साथ जवानों द्वारा लास्टपोस्टव गार्ड ऑफ आनर दिया गया। सम्पूर्ण कार्तिक मास तक आकाश दीप प्रज्ज्वलित कर समापन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रोफेसर रेवती साकलकर द्वारा भजन-संगीत एवं राष्ट्र गीत की प्रस्तुति करके की गई। महोत्सव के कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल रही। गंगा सवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया।
अगले चरण में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अमरवीर योद्धाओं को उनके त्याग और राष्ट्र भक्ति के लिए मरणोपरान्त भगीरथ शौर्यसम्मान से सम्मानित व उनके परिवारजनों को 51-51 हजार की सहायतार्थ धनराशि दी गयी।
तत्पश्चात एक संकल्प गंगा किनारे माँ गंगा की आरती में आए लाखों श्रद्धालुओं एवं समस्त अतिविशिष्ट की मां गंगा के समक्ष संकल्प दिला कर माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा सेवा निधि ने विशेष अपील को 7 वर्ष पुरे हुये।
आरती के दौरान देश-विदेश से आये लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु भारत सेवा श्रम संघ के 30 स्वयंसेवक व निधि के 100 वालेन्टियर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विशेष सुरक्षा हेतु 12 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये गये थे। संस्था के श्यामलाल, सुरजीत, हनुमान यादव, इन्दुशेखर, पंकज, प्रेम, डॉ वीके सिंह, सरस, सिद्धार्थ, अरून, डॉ रजत आदि सदस्य उपस्थित रहे।