आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कॉलेज : 2100 दीप प्रज्जवलित करके धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कॉलेज : 2100 दीप प्रज्जवलित करके धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

गाजीपुर। मुड़वल, फतेहउल्लापुर के पास स्थित आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कॉलेज आनंद बिहार में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 2100 दीप प्रज्जवलित किये गये। इसके कारण पूरा कॉलेज परिसर रोशनी से नहा उठा। भाजपा नेता व कॉलेज के प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि काफी इंतजार के बाद हमारे अराध्य देव भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। यही कारण है कि इस बार की दीपावली खास है। इस बार की दीपावली में भव्यता व उल्लास है।

 

उन्होंने कहा कि पूरा देश इस बार विशेष दीपावली का पर्व मना रहा है क्योंकि आमजन को इस बात की खुशी है कि अब प्रभु श्री राम का मंदिर जल्द बन जायेगा। आनंद कुमार सिंह की ओर से सभी लोगों के लिए मंगल कामना की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का महापर्व है। प्रकाश के कारण अंधेरे का अस्तित्व मिट जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि हमें भी अपने मन से हर प्रकार के नकारात्मक विचारों व सोच का खत्म कर देना चाहिए। इस दौरान आनंद सिंह के पुत्र व युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author