विधायक सुभाष पासी ने अपने पत्नी रीना पासी के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

विधायक सुभाष पासी ने अपने पत्नी रीना पासी के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
लखनऊ। विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सुभाष पासी के आने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धनतेरस के दिन वह अपने पत्नी रीना पासी के साथ भाजपा में आये है, धर्मपत्नी लक्ष्मी होती है, इसलिए आने वाला विधानसभा चुनाव शुभ ही शुभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सुभाष पासी के गले में भगवा कमछा डालकर उन्हे भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधायक सुभाष पासी ने भी राम मंदिर का स्मृति चिन्ह प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया। सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक थे।