June 19, 2025

राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्‍मार्ट फोन वितरित किया

IMG-20211028-WA0013

राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्‍मार्ट फोन वितरित किया

गाजीपुर। करंडा ब्लाक पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने विकास खंड करंडा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्‍मार्ट फोन वितरित किया। इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार नारी सशक्तिकरण के दिशा में कई महत्‍वपूर्ण कार्य किया हैं। इससे प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है, जिससे वह सशक्त हो सके और हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल सके। वह किसी भी क्षेत्र में अपने को पुरुष से कम न समझे। इसी उद्देश्य के क्रम में सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्‍मार्ट फोन देने का फैसला किया है, जिसे मैं आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा रही हूं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी उनके लिए अच्छा कार्य करेगी, जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। इस अवसर पर डीपीओ दिलीप पांडेय, बीडीओ शांति देवी, एडीओ रमेश गुप्‍ता, मुख्‍य सेविका रीता सिंह, कोषाध्‍यक्ष अक्षय लाल गुप्‍ता, अशोक सिंह, गिरी बाबा, अनूप खरवार आदि मौजूद थे।

About Post Author