June 19, 2025

*भाजपा नेता के पिता की पुण्यतिथि में उमडे लोग*

IMG-20211026-WA0009

*भाजपा नेता के पिता की पुण्यतिथि में उमडे लोग*

गाजीपुर जनपद के जहूराबाद बिधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रामप्रताप सिंह पिंटू के पिता स्व. महेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि
उनके निवास स्थान बासदेवपुर में मनाई गई। इस दौरान भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.दोपहर से ही बासदेवपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों के पहुंचने का तांता लग गया जो देर रात्रि तक जारी रहा.इस कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद बिधायक पुत्र पीयूष राय.भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष के अलावा सैकड़ों गांव के आये लोगों ने स्व0 महेंद्र सिंह को एक जिंदादिल इंसान बताया और कहा की स्व0 महेंद्र सिंह ने अपने जीते जी बच्चों को ऐसा संस्कार दिया की आज भी उनका नाम अमर है.स्व०महेंद्र सिंह की याद में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया.भाजपा एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया.उन्होंने कहा की आप वास्तव में जमीन से जुडे ब्यक्ति थे.इस अवसर पर अखिलेश राय. श्याम राज तिवारी.बृजेन्द्र राय.संतोष गुप्ता.ब्रजेन्द्र सिंह.यशवन्त सिंह.राहुल सिंह.ओमप्रकाश कुशवाहा.देवेन्द्र सिंह.हिमांशु राय.देवेन्द्र सिंह.अवधेश राय प्रमुख मुहम्मदाबाद.सोनू गुप्ता.शिव जी गुप्ता समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे.सभी आगन्तुकों का स्वागत राम प्रताप सिंह पिंटू एवं शिव प्रताप सिंह छोटू के द्वारा किया गया।

About Post Author