प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मिलकर जहुराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए राजकुमार सिंह झाबर ने किया आवेदन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मिलकर जहुराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए राजकुमार सिंह झाबर ने किया आवेदन
जहुराबाद विधान सभा के चटटी चौराहो पर हो रही है चर्चा.
गाजीपुर–जनपद के जहुराबाद विधान सभा अन्तर्गत बाराचवर विकास खण्ड के वार्ड न०चार से भा ज पा के जिलापंचायत सदस्य एवं किसान मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह झाबर ने राजधानी मे पहुचकर के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर जहुराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनका आवेदन लिया तथा उसको पढ़ा तथा जहुराबाद विधान सभा के फिड बैक के बारे मे चर्चा किया और कहा कि पार्टी के नियमो सिद्बान्तो और नितियो को जनता मे बताने का कार्य करे आपके आवेदन पर विचार किया जायेगा।इसकी सुचना राजकुमार सिंह झाबर ने पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मिलने का फेशबुक के माध्यम से साझा किया है।इसके लिए झाबर के समर्थकों ने फेशबुक के माध्यम से कमेंट करके बधाईयां देना शुरू कर दिया है।