संजय यादव ने किया विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन, कहा-कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है

संजय यादव ने किया विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन, कहा-कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है
गाजीपुर। विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता ग्राम डेहवा ताजपुर जहूराबाद का उद्घाटन काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंधक संजय यादव ने किया। इस विराट कुश्ती दंगल में देश के नामचीन पहलवानो ने अपना जौहर दिखाया। दंगल में हरियाणा के पहलवान सुमित, दिल्ली के अमित पहलवान, करमपुर के उदयवीर पहलवान, वाराणसी के संतोष पहलवान, बलिया के गोविंद पहलवान सहित 60 जोड़ी कुश्तियां हुई। हजारो भीड़ ने इस कुश्ती दंगल का आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है, इसपर हर भारतीय को गर्व है।कुश्ती कला के प्रदर्शन से दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन होता है.इस मौके पर वंशीधर यादव, सुदर्शन यादव, महेंद्र चौहान, रमेश पांडेय आदित्य, विजेंद्र सिंह, जयहिंद पहलवान, रविंद्र यादव, अनिल यादव, रईश अंसारी, फिरदौस, अक्षय लाल यादव उपस्थित थे। आये हुए अतिथियो का स्वागत कृष्णा यादव ने किया और सभी पहलवानो व अतिथियो के प्रति आभार आयोजक लालजी यादव ने प्रकट किया।