पूर्व एमएलसी सत्यनारायण तिवारी के पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व एमएलसी सत्यनारायण तिवारी के पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष पुर्व विधान परिषद सदस्य सत्यनारायण तिवारी के आज 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ओम् विश्वनाथ महाविद्यालय दुल्लहपुर गाजीपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा की सत्यनारायण तिवारी जी मे नेतृत्व क्षमता की अतुलनीय शक्ति निहित थी।उनका व्यवहार व्यक्तित्व अनुकरणीय और आदर्शवादी था। और यह बात मै निसंकोच कह सकता हूँ की उनके द्वारा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता आज भी समर्पित कार्यकर्ता के रुप मे पार्टी की सेवा निष्ठा के साथ कर रहे है। अनिल पांडेय ने कहा की भाजपा का संस्कार, विचार समाज मे नैतिकता का भाव एवं सहयोग सदभाव का आदर्शवादी संदेश प्रवाहित करता है। उपस्थित लोगों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रूद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,डा अजय चौहान,सुरेन्द्र सिंह चौहान, सरवन सिंह,अमन मिश्रा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।