पूर्वांचल के प्रसिद्ध मरियालय दिवस का हार्टमन पुर मिशन में आयोजन
मरियालय दिवस का शुभारंभ धर्माध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया

गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक स्थित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हार्टमनपुर मिशन मे दुःख निवारीका माता मरियम का दो दिवसीय मनाये जाने वाला मरियालय दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
दीप प्रज्वलन वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ.फादर मैथ्यू कयानी.फादर जान अब्राहम.फादर सुशील. फादर फेलिक्स राज सिस्टर सुपिरियर संध्या के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ के द्वारा माता मरियम के यहाँ विधि विधान से ध्वजारोहण कर माता मरियम की आरती के साथ मरियालय दिवस का शुभारंभ किया गया।

हार्टमनपुर मिशन मे हर वर्ष दुःख निवारीका माता मरियम का मरियालय दिवस बडे ही धुम धाम से मनाया जाता है ।यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा जिसमे वाराणसी धर्म प्रांत के मिशनरी समुदाय के लोग बाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर ,मिर्जापुर.शाहगंज. बक्सर.चंदौली तथा आजमगढ़ से पहुंच कर इस धर्म यात्रा मे शामिल होते है यह सभी श्रद्धालु दो दिन तक आकर भजन किर्तन करते है।वाराणसी धर्म प्रान्त में सबसे महत्वपूर्ण माता मरियम का मंदिर हार्टमन पुर में स्थित है। वाराणसी धर्म प्रान्त के लोगों का अपार श्रद्धा एवं विश्वास का का केन्द्र है हार्टमन पुर मिशन के अंदर विराजमान माता मरियम मंदिर के प्रति।मरियालय दिवस के आखरी दिन सभी श्रद्धालु फिर माता मरियम की झाँकी निकालते है।यह झांकी हार्टमन पुर मिशन से चल कर हार्टमन इण्टर कालेज में जाकर पुनः हार्टमन पुर मिशन में वापस लौट आती है।

इस शोभा यात्रा में महिलाएं पालकी में माता मरियम की प्रतिमा लेकर अपने कंधे पर उठाये चलती है।भजन गायकों की टोली साथ साथ भजन गाते हुवे चलती है।शनिवार को बोर्डिंग की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।इसके साथ ही धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ एवं उपस्थित समस्त फादर मंच पर आसन लिए।इसके पश्चात धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न किये गये।कार्यक्रम स्थल को बहुत ही खुबसूरत ढंग से टेण्ट. पंडाल मंच स्वागत द्वार से सजाया गया है।लाइट व ध्वनि की भी शानदार ब्यवस्था की गयी है इस कार्यक्रम मे फादर सुशील पल्ली पुरोहित. फादर जाँन अब्राहम.फादर मैथ्यू कयानी.फादर अजय पौल.फादर अन्टनी मुत्थू.फादर नेल्शन लकडा.फादर ब्रायन.फादर साजन.फादर अजित.फादर

जयपाल.फादर ख्रीस्तानंद.अजय कान्त आई एम एस.अभय.फादर अरबिन्द लुईस.फादर सुशील प्रकाश.सिस्टर कृतिका, सिस्टर हेलेन ,सिस्टर ममता. सिस्टर सुपिरियर संध्या.
सिस्टर श्रुति एस आर ए.सिस्टर ब्रिजिट.सिस्टर मरिटा.सिस्टर रोबटिन
.सिस्टर रंजिता. निरूपमा.सिस्टर प्रोमिला. सिस्टर अंजली.सिस्टर सबिना.सिस्टर रीता.
सीडी.जान.प्रभुहंस.धर्मचन्द राम.सत्य प्रकाश.अजय कुमार. राकेश जोसफ.अनिल मिश्रा.प्रभाकर मणि त्रिपाठी. दिनेश पाठक. अरबिन्द भारती.राजकुमार. राजेश कुशवाहा.एन सी सी उदय कुमार.स्काउट शिक्षक अजीत कुमार. शुभनरायण यादव.महात्मा प्रसाद..इसरत अतिया. स्वर्ण लता.गीता.सत्येन्द्र पाण्डेय.अरबिन्द राय.बिरेन्द्र यादव.प्रेमप्रकाश.निर्मल.निठाली.ओम प्रकाश.विनोद शर्मा.दिवाकर पाण्डेय. ओम प्रकाश पाण्डेय. आशुतोष राय.यशवंत सिंह.चन्दन शर्मा. रविन्द्र यादव के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग एवम एन सी सी के छात्र छात्राऐ मौजूद थी।सुरक्षा के लिए करीमुद्दीनपुर थाने के एस ओ धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।