किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गाजीपुर की प्रथम जिला बैठक जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रुद्रप्रताप सिंह ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ गण का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि इंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश माफियाओं तथा संगठित पेशेवर अपराधियों से मुक्त हुआ तथा प्रदेश प्रगति के पथ पर तिव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह ने कहा कि सपा, बसपा का प्रपंच जनता समझ चुकी है, उनके झांसे में अब नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में अगर कोई सोचता है तो वह भाजपा है। भाजपा के नेतृत्व में ही किसानों का हित सुरक्षित है। किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव ने कहा कि किसानों के हितो के लिए भाजपा ने समर्पित रुप से प्रयास किया है। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान और खुशहाली देखी जा सकती है, देश मे सदैव तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के झांसे मे किसानों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन ऐसे दलों की पोल अब खुल चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा हरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश की सीमाओं के साथ देश के भीतर किसान और जवान दोनों सुरक्षित हैं। पीएम मोदी की सरकार में देश विश्व गुरु बनने को अग्रसर है। योगी सरकार में गुंडे माफियां दहशत में हैं। रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं। कार्यक्रम में अच्छेलाल गुप्ता, कादिर राईनी, रणजीत राजभर, पंकज राय, मनोज राय, शैलेन्द्र सिंह, मेठ बिंद, शशिकांत शर्मा, शुभांशु मिश्रा, दिनेश सिंह, राधेश्याम शर्मा, अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, धर्मेन्द्र यादव, पवन गुप्ता, रविन्द्र राय, मनोज कुशवाहा, अमोद श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रुद्रप्रताप सिंह और संचालन जिला महामंत्री धनंजय चौबे ने किया।